{"_id":"5c55e621bdec2273704006e4","slug":"101549133345-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"224 करोड़ से होगा जिले में 16 प्रमुख सड़कों का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
224 करोड़ से होगा जिले में 16 प्रमुख सड़कों का कायाकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जनपद की जर्जर ऊबड़-खाबड़ सड़कों की जल्द सूरत बदलेगी। इन सभी जीर्णशीर्ण सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने पीडब्ल्यूडी विभाग को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में 16 सड़कों के निर्माण के लिए करीब 224 करोड़ के बजट को मंजूरी दे दी है। इसमें आधा बजट आवंटित भी हो गया है। एक सड़क का निर्माण कार्य शुरू भी करा दिया गया है। बाकी सड़कों के निर्माण के लिए जल्द ही विभाग की ओर से टेंडर मांगे जाएंगे।
जिले के ग्रामीण इलाकों में बहुत सी प्रमुख सड़कें कई महीने से जर्जर हैं। इनकी हालत खस्ता होने से वाहनों को तो नुकसान हो ही रहा है, हादसे भी बढ़ गए हैं। कई सड़कें तो ऐसी हैं, जिन पर पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं है। जिला प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी विभाग को जिले की जर्जर सड़कों को चिह्नित कर उनके निर्माण का प्रोजेक्ट बनाने के निर्देश दिए थे। पीडब्ल्यूडी विभाग ने जर्जर सड़कों का विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी थी। इस पर शासन ने16 सड़कों के नवनिर्माण के लिए विभाग को 224 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। करीब बजट जारी भी कर दिया गया है।
पूरनपुर क्षेत्र में बनेंगी सबसे ज्यादा सड़कें
पीडब्ल्यूडी विभाग के अनुसार जिले में चिह्नित जर्जर सड़कों में सबसे ज्यादा पूरनपुर क्षेत्र की हैं। पूरनपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में 13 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 133.50 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। इसके लिए जल्द ही टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। वहीं पूरनपुर से कलीनगर तक जानी वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू भी करा दिया गया है।
विज्ञापन
नेपाल बॉर्डर की दो सड़कों का भी होगा पुनर्निर्माण
पीडब्ल्यूडी के स्वीकृत हुए बजट में बॉर्डर की दो सड़कों भी शामिल हैं। इनमें सीमा पिलर संख्या 39 से डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क के अलावा पिलर संख्या 40 से एक किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा। इसके लिए 70 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है।