{"_id":"5c54859ebdec227360604341","slug":"101549043102-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन, मानदेय न मिलने पर चीनी मिल कर्मियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन, मानदेय न मिलने पर चीनी मिल कर्मियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। वेतन, मानदेय का भुगतान न होने और निर्धारित से कम मानदेय देने के विरोध में चीनी मिल कर्मचारियों ने ड्यूटी छोड़कर मिल गेट पर प्रदर्शन किया। चीनी मिल जीएम, सीए के वेतन, मानदेय शीघ्र भुगतान कराने के आश्वासन पर नियमित, संविदा और डेलीवेज कर्मचारी मान गए, लेकिन मस्टरोल पर रखे गए कर्मचारियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया और निर्धारित मानदेय का भुगतान न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। किसान सहकारी चीनी मिल के नियमित, संविदा, डेलीवेज और मस्टरोल पर कर्मचारी तैनात हैं। नियमित और डेलीवेज कर्मचारियों को अब तक दिसंबर के मानदेय और वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। मस्टरोल पर रखे गए कर्मचारियों को डेढ़ सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाता है। मानदेय भुगतान न होने के विरोध में संविदा कर्मचारियों ने चार दिन पहले भी नारेबाजी कर प्रदर्शन किया था। शुक्रवार को वेतन, मानदेय भुगतान न होने के विरोध में नियमित, संविदा, डेलीवेज और मस्टरोल पर तैनात कर्मचारियों ने ड्यूटी छोड़कर मिल गेट पर एकत्र होकर हंगामा कर मिल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के प्रदर्शन की सूचना पर चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक एसके अग्रवाल, सीए वीपी पांडेय ने चीनी मिल गेट पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को शीघ्र ही वेतन, मानदेय भुगतान कराने का आश्वासन देकर शांत कराया। हालांकि कर्मचारियों ने शीघ्र वेतन, मानदेय न मिलने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी। मस्टरोल पर तैनात कर्मचारियों ने मानदेय न बढ़ाए जाने के विरोध में प्रधान प्रबंधक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों का कहना था कि इंडस्ट्रियल फैक्ट्रियों में प्रतिदिन 272 रुपये मजदूरी का प्रावधान है, लेकिन उन्हें डेढ़ सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से ही भुगतान किया जा रहा है। पिछले कई सालों से मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन मानदेय न बढ़ने से उनको परिवारों के पालन, पोषण में भारी असुविधा हो रही है। अब मानदेय में बढ़ोतरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश, रामेश्वर, जयप्रकाश, गोकरण, छत्रपाल, अशोक, सुरेश, राजेश आदि थे।
नियमित, संविदा, डेलीवेज कर्मचारियों को शीघ्र ही मानदेय, वेतन भुगतान करवा दिया जाएगा। इसका कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया है। मस्टरोल पर तैनात कर्मचारियों के हाल में ही आठ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से बढ़ोतरी की गई है। कर्मचारियों के धरना, प्रदर्शन से चीनी मिल बंद नहीं रही है। - एसके अग्रवाल, प्रधान प्रबंधक
विज्ञापन
नियमित, संविदा, डेलीवेज कर्मचारियों को शीघ्र ही मानदेय, वेतन भुगतान करवा दिया जाएगा। इसका कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया है। मस्टरोल पर तैनात कर्मचारियों के हाल में ही आठ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से बढ़ोतरी की गई है। कर्मचारियों के धरना, प्रदर्शन से चीनी मिल बंद नहीं रही है। - एसके अग्रवाल, प्रधान प्रबंधक
विज्ञापन