{"_id":"5ac637a24f1c1bec618b5adf","slug":"101522939810-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन से ठप पड़ी है दो विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन से ठप पड़ी है दो विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Thu, 05 Apr 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते नगर के दो बेसिक विद्यालय पिछले पांच दिनों से प्रधानाध्यापक विहीन अवस्थाओं में चल रहे हैं, जिससे इन विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
बख्तावर लाल कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक आदर्श कुमारी मिश्रा और लार्ज साइज प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक निर्मला देवी 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गई थी। विभाग ने इन विद्यालयों में अभी तक नए प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति नहीं की है, जिससे ये दोनों विद्यालय पिछले पांच दिनों प्रधानाध्यापक विहीन अवस्था में चल रहे हैं। प्रधानाध्यापक न होने से इन दोनों विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया ठप पड़ी है। अभिभावक रोजाना अपने बच्चों के प्रवेश दिलाने के संबंध में इन विद्यालयों में पिछले पांच दिनों से पहुंचते हैं और मायूस होकर लौट जाते हैं, जिससे उनमें रोष है। इस बाबत नगर खंड शिक्षाधिकारी शिवेंद्र वर्मा ने बताया कि बहुत जल्द इन दोनों विद्यालयों में कार्यवाहक प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन