{"_id":"5ab11e9d4f1c1ba6768b691f","slug":"101521557149-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की भक्तों ने की आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की भक्तों ने की आराधना
Updated Tue, 20 Mar 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 पीबीटीपी 24
तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की भक्तों ने की आराधना
सुबह से शाम तक मंदिरों में लगी रही भक्तों भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। घरों से लेकर मंदिरों तक मां के जयकारे गूंजते रहे। महिलाओं ने घरों व मंदिरों में मां के छंद गाए।
मंगलवार को चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के स्वरूप की पूजा की गई। मां यशवंतरी देवी मंदिर, महामातेश्वरी मंदिर, अर्द्धनारीश्वर मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, दूधियानाथ मंदिर, दुर्गा मंदिर में भक्तों की बढ़ी संख्या में भीड़ मौजूद रही। देवी भक्तों ने पूजा अर्चना करने के बाद मनौतियां मांगी। घरों में भी मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना हुई और उपवास रखा गया।
बीसलपुर। मंगलवार को श्रद्धालुओं ने घरों और देवी मंदिरों में विधि विधान से पूजन किया, प्रसाद चढ़ाया और विभिन्न प्रकार की मनौतियां मांगी। दोपहर बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में भजन कीर्तन किए। गौरी शंकर मंदिर में भजन कीर्तन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।