{"_id":"64e504680cd6e23a3e068c74","slug":"100-year-old-woman-died-under-suspicious-circumstances-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-3103-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 100 साल की वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 100 साल की वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत
Wed, 23 Aug 2023 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव खमरिया पट्टी में 100 वर्षीय वृद्धा कितुका देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनकी छोटी बेटी रामश्री की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कितुका देवी कुछ दिन पहले से अपनी बड़ी बेटी चमेली देवी के पास रह रही थीं। उनकी मौत की खबर गांव में ही रहने वाली उनकी छोटी पुत्री रामश्री को मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना देकर हत्या का संदेह जताया। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कितुका देवी 100 साल की हो गईं थीं। संपत्ति को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी। संवाद