फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   10 workers travelling in a tempo got injured after being hit by a tractor-trolley

Pilibhit News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर टेंपो में सवार 10 मजदूर जख्मी

Mon, 24 Jun 2024 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
10 workers travelling in a tempo got injured after being hit by a tractor-trolley
घुंघचाई। ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर टेंपो में सवार 10 मजदूर जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


इन दिनों धान की रोपाई का काम चल रहा है। घुंघचाई निवासी अनिल धान की रोपाई के लिए टेंपो से मजदूरों को लेकर माधोपुर जा रहा था। हरदोई ब्रांच नहर पर पहुंचते ही पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टेंपो को चपेट में ले लिया। जिससे टेंपो मार्ग से नीचे खाई में उतर गया।

हादसे में सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा निवासी कमलेश, अनमोल, रोहित, चंदोखा निवासी राजरानी, कविता देवी सहित 10 मजदूर घायल हो गए। सूचना मिलने पर घुंघचाई पुलिस भी मौके पर पहुंची। सभी घायलों को उपचार के लिए पूरनपुर भिजवाया। ट्रैक्टर चालक सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा गांव का बताया जा रहा है। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed