{"_id":"67b9ffe8fb4e04b48c00e9a3","slug":"10-students-missed-the-tailoring-practical-exam-waiting-for-orders-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-131255-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: टेलरिंग की प्रयोगात्मक परीक्षा के छूटे 10 विद्यार्थी, आदेश का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: टेलरिंग की प्रयोगात्मक परीक्षा के छूटे 10 विद्यार्थी, आदेश का इंतजार
Sat, 22 Feb 2025 10:18 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 22 Feb 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में हुई यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा में टेलरिंग विषय के 10 विद्यार्थियों की परीक्षाएं छूट गई। इसको लेकर विभागीय अफसरों ने बोर्ड को पत्राचार किए हैं। लिखित परीक्षा से पूर्व छूटे बच्चों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने को लेकर आदेश का इंतजार किया जा रहा है।
जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां चल रही हैं। इससे पूर्व प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न कराई गई। जिले के 90 केंद्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई गई थी। 20 फरवरी तक भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान के अलावा गृह विभाग और कृषि की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई गई। इसके बाद भी टेलरिंग के 10 विद्यार्थी प्रयोगात्मक परीक्षाएं नहीं दे सके। इसकी जानकारी होने पर माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से बोर्ड को पत्राचार किए गए हैं। डीआईओएस ने बताया कि बोर्ड के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। आदेश के आधार पर परीक्षाएं कराने की प्रक्रिया पर अमल किया जाएगा। विभाग का यह भी कहना है कि अगर बोर्ड आदेश देता है तो जिला स्तर से भी टेलरिंग के शिक्षकों को चिह्नित कर परीक्षाएं करा दी जाएंगी।