फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   10 people injured in fighting at different places

Pilibhit News: अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में 10 लोग घायल

Wed, 27 Mar 2024 03:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
10 people injured in fighting at different places
तहरीर के आधार पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरखेड़ा। होली के हुड़दंग में अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
गांव मोहम्मदगंज रंपुरा निवासी भोजराज ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 23 मार्च को गांव के ही रामदीन ने शराब पीकर उससे और उसकी भाभी से गाली-गलौज व मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली। गांव सिमरिया ताराचंद निवासी रीना देवी पत्नी कमला चरन ने बताया कि गांव के मंगली, राजीव अपना डनलप व इंजन उसके खेत से जबरन निकालने लगे। मना करने पर गाली गलौज किया। उसके पति को डंडों व चाबुक से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं गांव ज्योरहा कल्यानपुर निवासी अवधेश क्षेत्र के ही गांव करनापुर अपनी ससुराल आए थे। गांव के ही हरिओम, धर्मवीर, नन्हे व हरीशंकर पुत्रगण चंद्रसेन घर में घुस आए और हमला बोल दिया। हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए पत्नी पूजा व सास रेणु देवी को पीटा। उधर, कस्बे के वार्ड नंबर-दो के रहने वाले राजकुमार ने बताया कि 24 अप्रैल की शाम छह बजे उनका बेटा सूरज जौ लेकर खेत के पास से निकल रहा था। तभी लालू ने उससे जौ छीन लिए। मना करने पर वह अपने बेटे विपिन, ललित और एक सहयोगी मिथुन को बुलाकर सूरज से मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर लालू, विपिन, ललित व मिथुन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed