फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   10 people including two innocent children injured in jackal attack in Pilibhit

Pilibhit News: पीलीभीत में सियार के हमले में दो मासूमों समेत 10 लोग जख्मी

Sun, 08 Sep 2024 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
10 people including two innocent children injured in jackal attack in Pilibhit
सियार के हमले में घायल मु​ख्तियार अहमद। संवाद
जहानाबाद/पूरनपुर (पीलीभीत)। लखीमपुर खीरी के बाद पीलीभीत के तीन गांवों में सियार ने हमला करके दो मासूमों और एक बालक समेत 10 लोगों को घायल कर दिया। जहानाबाद क्षेत्र के सुस्वार और फिर खदेड़ने पर पंसोली गांव पहुंचे सियार ने कुल आठ लोगों को हमला कर घायल किया। वहीं सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव रायपुर बिचपुरी में सियार ने बालक समेत दो लोगों को घायल कर दिया। वन विभाग के अधिकारी सियार के पागल होने का अंदेशा जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन

सियार शुक्रवार रात करीब 11 बजे पहले सुस्वार गांव पहुंचा। वहां एक मकान के आंगन में बैठी रोशनी (17) पर हमला कर घायल करने के बाद गांव में ही कहीं छिप गया। शनिवार सुबह होते ही करीब पांच बजे घर में झाड़ू लगा रही कलावती (40), आबादी के निकट खेत में काम कर रहे दीनदयाल (50), नहर के पुल पर खेल रही खुशी (3) के अलावा कुछ दूरी पर मौजूद जसवंत (23), रूपलाल (28) और पंकज (3) को घायल कर दिया। बाद में ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर सियार को खदेड़ा तो उसने पड़ोस के गांव पंसोली में पहुंचकर मुख्तियार अहमद (45) को हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अमरिया के एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, सीओ विधिभूषण ने मौके पर पहुंचने के बाद अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना। उधर, सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव रायपुर बिचपुरी में खेत में घास काटने गए हबीबुल्ला (60) और इसी गांव के अफरोज के पुत्र अमान (10) को सियार ने हमला कर घायल कर दिया। घायलों का निजी चिकित्सक से इलाज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

सूचना के बाद टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई गई है। इससे पता चला है कि सियार पागल बताया जा रहा है। - मनीष सिंह, डीएफओ

सियार के हमले में घायल मुख्तियार अहमद। संवाद

सियार के हमले में घायल मुख्तियार अहमद। संवाद

सियार के हमले में घायल मुख्तियार अहमद। संवाद

सियार के हमले में घायल मुख्तियार अहमद। संवाद

सियार के हमले में घायल मुख्तियार अहमद। संवाद

सियार के हमले में घायल मुख्तियार अहमद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed