फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   10 lakh theft in closed house of civil court court

सिविल कोर्ट के पेशकार के बंद मकान में 10 लाख की चोरी

Tue, 01 Dec 2020 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
10 lakh theft in closed house of civil court court
बेटे की बरात में गया था परिवार, एक घंटे के भीतर चोर समेट ले गए नगदी-जेवरात
विज्ञापन

पड़ोसी के घर पहुंचने पर हुई जानकारी तो मचा शोर, पुलिस ने मौका मुआयना कर निभाई औपचारिकता
पीलीभीत। रविवार की रात एक घंटे के भीतर चोरों ने सिविल कोर्ट के पेशकार के बंद मकान से नगदी, जेवरात समेत लाखों का सामान चुरा लिया। परिवार वाले बेटे की बरात में गए थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर औपचारिकता निभाई और चलती बनी।
मोहल्ला काला मंदिर में रहने वाले राकेश चंद्र सक्सेना सिविल कोर्ट में पेशकार हैं। उन्होंने बताया कि बेटे अंकित की रविवार को शादी थी। वैवाहिक कार्यक्रम सुनगढ़ी थाने के सामने एक होटल में था। रात साढ़े आठ बजे बरात घर से निकली। परिजन मकान को ताला लगाकर बरात के साथ चले गए। इस बीच चोरों ने बंद मकान को निशाने पर ले लिया। मेनगेट का कुंडा उखाड़कर चोर भीतर घुसे। कमरे में पहुंचकर अलमारी का लॉकर तोड़कर सामान खंगाल दिया। यहां से चोर एक लाख रुपये, जेवरात समेत 10 लाख कीमत का सामान चुरा ले गए। एक घंटे बाद पड़ोसी डाक विभाग कर्मचारी कृष्ण गोपाल शादी से लौटे तो उनकी नजर टूटे ताले और बिखरे सामान पर पड़ी।
विज्ञापन

उन्होंने फोन कर पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में परिवार वाले आ गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पूर्व की घटनाओं की भांति मौका मुआयना कर औपचारिकता निभाई गई और फिर जल्द खुलासे का आश्वासन देकर चले गए। घनी आबादी क्षेत्र में घटना से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में दो संदिग्धों की तस्वीर कैद
घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक मकान में लगे सीसीटीवी में दो संदिग्धों की तस्वीर कैद हुई है। वह पहले पड़ोस के बंद मकान का ताला तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। फिर बाद में पेशकार के घर में कुंडा उखाड़कर घुसे। दोनों मास्क लगाए थे। मोहल्ले के ही चिराग ने बताया कि जब पौने नौ बजे के आसपास वह घर आया था तो उसने इन दोनों को गली में भी देखा था। पुलिस का मानना है कि रेकी करके घटना की गई है। खास बात थी कि चोरों ने उसी कमरे को निशाना बनाया जिसमें नगदी और जेवरात रखे हुए थे।
पहले भीड़ के साथ खुद घुस गए, फिर बुलाया फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड
घटना के बाद पुलिस ने सुरागरसी के नाम पर भी औपचारिकता निभाई। पहले पुलिसकर्मी भीड़ के साथ मकान में घुस गए। काफी देर बाद दिखावे के तौर पर डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट टीम बुलाई गई। डॉग चहलकदमी और रात की वजह से काम नहीं कर सका। नियमानुसार पुलिस को मौके पर पहुंचने पर येलो टेप लगाकर घटनास्थल सील करना चाहिए था। फिर फील्ड यूनिट टीम और डॉग के काम करने के बाद भीतर जाना चाहिए।
पुराना राग अलापते नजर आए पुलिसकर्मी
व्यस्ततम इलाके में हुई घटना के बाद पुलिसकर्मी वही पुराना राग अलापते नजर आए। कोई घर अकेला छोड़कर जाने की बात पर पीड़ित को ही दोषी ठहराने की कोशिश करता रहा, तो कुछ करीबी के शामिल होने का अंदेशा जताते रहे। खुद की ओर से गश्त में बरती जा रही लापरवाही को एक बार भी बयां नहीं किया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। चोरों का पता लगाने के लिए सर्विलांस और स्वाट टीम भी चोरी की घटनाओं पर काम कर रही है। बीट सिपाही और पिकेट के बारे में जानकारी मांगी है।
- जयप्रकाश, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed