फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   10 buses left standing due to lack of drivers and conductors

Pilibhit News: चालक-परिचालक न होने से खड़ी रह गईं 10 बसें

Thu, 21 Dec 2023 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 21 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
10 buses left standing due to lack of drivers and conductors
पीलीभीत। पर्याप्त चालक और परिचालक न हो के कारण यहां से बसों का संचालन ठीक से नहीं हो पा रहा है। मंगलवार को 10 बसें नहीं चल सकीं। वजह यह थी कि बसों को चलाने के लिए चालक-परिचालक ही नहीं थे। ये सभी बसें लोकल रूटों पर चलनी थीं। इससे स्थानीय डिपो को राजस्व का नुकसान भी हुआ है।
विज्ञापन

शासन स्तर से नई बसों को डिपो में भेजा गया। डिपो पर 88 बसें थीं, जिनमें से नौ अनुबंध पर थीं। दीपावली पर 14 नई बसों को भेजा गया। इससे अब स्थानीय डिपो पर कुल 102 बसें हो गई है। इनका यहां से संचालन किया जा रहा है। पर्याप्त चालक व परिचालक न हो पाने के कारण मंगलवार को 10 बसों का संचालन ही नहीं हो सका। ये बसें डिपो में ही खड़ी रहीं। इन दस बसों को बीसलपुर, पूरनपुर टनकपुर लोकल रूटों पर चलना था। इससे विभाग को करीब डेढ़ लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। कई कई महीनों से गैरहाजिर संविदा चालक-परिचालकों को नोटिस जारी होने के बाद भी वह ड्यूटी पर नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बीसलपुर व पूरनपुर मार्ग पर आठ-आठ बसें संचालित होती हैं। इनमें से चार-चार का ही संचालन हो सका। चार-चार बसें डिपो पर ही खड़ी रहीं। इससे बीसलपुर व पूरनपुर जाने वाले यात्रियों को खासी दिक्कत रही। लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। टनकपुर मार्ग पर छह बसें चल रही हैं। जिस पर महज चार बसें ही चल सकीं। शेष दो बसें डिपो पर ही खड़ी रहीं। हालांकि टनकपुर और पूरनपुर मार्ग पर अन्य डिपो की बसों का संचालन से लोग परेशान नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्टाॅफ की स्थिति यह
चालक- 23

परिचालक- 17
संविदा चालक- 142

संविदा परिचालक -153
नोटिस के बाद भी नहीं पहुंच रहे ड्यूटी पर

लगभग 40 चालक व 50-60 परिचालक दीपावली से पहले से ही गायब चल रहे हैं। विभाग की ओर से लगातार नोटिस जारी किए जा रहे हैं, लेकिन यह लोग ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। नई बसों के डिपो पर पहुंचने से दिक्कतें और भी अधिक बढ़ गई है।



वर्जन:
स्टाफ की कमी से कुछे बसें खड़ी करनी पड़ती हैं। संविदा चालक और परिचालक गैरहाजिर रहते हैं। जिससे बसों का संचालन काफी प्रभावित होता है। - पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed