{"_id":"5dd127278ebc3e54d446f73b","slug":"people-of-maharashtra-will-suffer-the-consequences-of-the-greedy-attitude-of-shiv-sena","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना के लालची रुख का महाराष्ट्र की जनता को भुगतना होगा दुष्परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवसेना के लालची रुख का महाराष्ट्र की जनता को भुगतना होगा दुष्परिणाम
Sun, 17 Nov 2019 04:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 17 Nov 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद उपजे हालात पर कहा कि पूरे घटनाक्रम को स्थानीय जनता बखूबी देखा भी और हकीकत भी समझ रही है। सत्ता के लालच में शिवसेना के इस कदम का दुष्परिणाम निश्चित रूप से आज नही तो कल महाराष्ट्र की जनता को भुगतना होगा।
विज्ञापन
वाराणसी के असि क्षेत्र में आयोजित अतिरूद्र महायज्ञ कार्यक्रम में शामिल होने आए केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में जहां तक शिवसेना को गठबंधन धर्म निभाते हुए भाजपा के साथ सरकार बनाने की बात है तो उन्होंने साथ नहीं दिया, कोई बात नहीं।
विज्ञापन
लेकिन एक बात स्पष्ट है कि विधानसभा चुनाव में वहां जो मेंडेट मिला वह शिवसेना और बीजेपी गठबंधन को मिला था। शिवसेना द्वारा हिंदुत्व के मुदृे पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि कौन किसको सिखा रहा है यह सभी जानते हैं और सत्ता के लिए लालची होकर इस तरह के किसी भी कदम को भाजपा ने कभी उचित नही ठहराया है।
विज्ञापन
कहा कि, केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जन स्वास्थ्य योजना पूरे भारत को स्वस्थ रखने के लिए कटिबद्ध है। प्रत्येक परिवार को पांच लाख की स्वास्थ्य सहायता इस योजना में मिल रहा है। 20 हजार आरोग्य स्वास्थ्य केंद्रपूरे देश में बनाए गए हैं। 10 हजार करोड़ रुपये का लाभ जन स्वास्थ्य योजना में लोगों को अबतक मिला है।