{"_id":"d46e5168-88cd-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"parveen-azad-turns-down-osd-job-wants-to-be-dsp","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवीन को ओएसडी नहीं डीएसपी का पद चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परवीन को ओएसडी नहीं डीएसपी का पद चाहिए
देवरिया/ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2013 09:05 PM IST
विज्ञापन
कुंडा के डीएसपी जियाउल हक की पत्नी परवीन आजाद ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दी गई ओएसडी की नौकरी ठुकरा दी है।
विज्ञापन
परवीन ने कहा है कि उन्हें डीएसपी के पद से कम कुछ भी मंजूर नहीं है।
परवीन ने यह बात शनिवार को परिवार से मिलने जुआफर गांव पहुंचे लोकतांत्रिक कांग्रेस के नेता हरिशंकर तिवारी से कही।
प्रदेश सरकार ने शुक्रवार रात परवीन को विशेष कार्याधिकारी पुलिस कल्याण और देवर सोहराब को पुलिस कल्याण विभाग में आरक्षी पद पर तैनाती देने का फैसला किया था।
शनिवार को इन नौकरियों के नियुक्ति पत्र भी परिवार को भेज दिए गए। वहीं, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी शनिवार को सीओ के परिवार से मिलने उनके गांव पहुंचे।
विज्ञापन
राहुल ने परिवार को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय दिलाया जाएगा। उन्होंने डीएसपी की कब्र पर जाकर श्रद्धांजलि भी दी।