फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Panchayat accused of rape had cost a million

'एक लाख रुपये ले लो और भूल जाओ तुम्हारा रेप हुआ'

Sun, 21 Apr 2013 01:20 AM IST
संभल/ब्यूरो
संभल/ब्यूरो Updated Sun, 21 Apr 2013 01:20 AM IST
विज्ञापन
Panchayat accused of rape had cost a million

कानून-व्यवस्था का माखौल उड़ाते हुए पंचायत ने एक लाख रुपये में रेप के आरोपी को बचाने सौदा कर दिया।

विज्ञापन


रकम खाते में आने के बाद अब पीड़िता किशोरी का पिता अपने बयान बदलेगा, ताकि आरोपी जेल से बाहर आ सके।

असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 जनवरी की सुबह को एक चौदह साल की किशोरी पड़ोस की एक दुकान से नाश्ते के लिए बिस्कुट खरीद कर लौट रही थी। तभी गांव के ही एक हाई स्कूल के छात्र ने उसे पकड़ लिया।


एक खाली घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पहले तो रिपोर्ट नहीं लिखी, लेकिन बाद में मामला सुर्खियों में आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अभी जेल में है।
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी युवक के परिजनों ने पीड़िता के परिजनों पर फैसले के लिए दबाव बनाने का सिलसिला जारी रखा। पंचायतों का दौर भी जारी रहा।

शुक्रवार को फिर एक पंचायत हुई, जिसमें यह तय हो गया कि आरोपी के पिता पीड़िता के पिता को एक लाख रुपये देगा।

उसके बाद पीड़ित परिवार आरोपी के पक्ष के बयान देगा। ताकि उसकी जमानत हो सके। मुकदमा खारिज हो सके।

सूत्रों का कहना हैं कि आरोपी के पिता ने पंचायत के फैसले पर एक लाख का रुपये का भुगतान कर दिया है। हालांकि अभी पुलिस को इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed