{"_id":"ff3e2726-69b8-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"over-age-applicants-may-apply-for-teacher-recruitment-till-31st-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP TET: 31 तक आवेदन कर सकेंगे ओवर एज अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP TET: 31 तक आवेदन कर सकेंगे ओवर एज अभ्यर्थी
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2013 08:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशिक्षु अध्यापकों की भर्ती के मामले में हाईकोर्ट ने आयु सीमा पार कर चुके अभ्यर्थियों का आवेदन 31 जनवरी तक स्वीकार करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने बेसिक शिक्षा सचिव को निर्देश दिया है कि विभाग की वेबसाइट खोल दी जाए ताकि पात्र लोग आवेदन कर सकें।
विज्ञापन
इस आदेश का लाभ ऐसे अभ्यर्थियों को मिलेगा, जिन्होंने 30 नवंबर 2011 के विज्ञापन हेतु भी आवेदन किया था और इस बार आयु अधिक या कम हो जाने के कारण आवेदन करने से वंचित हो गए थे। यह आदेश न्यायमूर्ति अरुण टंडन ने आशीष कुमार मिश्र और अन्य की संशोधन अर्जी पर सुनवाई करते हुए दिया।
विज्ञापन
कोर्ट ने 16 जनवरी 2013 को आदेश दिया था कि आयु सीमा के मामले में पिछली बार आवेदन करने वालों को छूट दी जाए तथा 24 जनवरी तक उनका आवेदन स्वीकार किया जाए। इस आदेश का पालन नहीं हो सका क्योंकि बेसिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट बंद कर दी गई थी। पात्र अभ्यर्थी आवेदन जमा नहीं कर सके। इसके खिलाफ न्यायालय में संशोधन अर्जी दी गई। अर्जी पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पूछा कि आदेश का पालन क्यों नहीं हुआ और वेबसाइट क्यों बंद की गई?
विज्ञापन