फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   objectionable remarks on actress jayaprada; witnesses statements in court

Moradabad: अभिनेत्री जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में गवाह के हुए बयान, अब 23 दिसंबर को सुनवाई

Sat, 17 Dec 2022 08:03 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Dec 2022 08:03 PM IST
सार

विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि  मुकदमे में गवाह जसवीर सिंह कोर्ट पहुंचे और उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। आरोपी पक्ष के वकीलों ने जिरह पूरी की। अब इस मामले में 23 दिसंबर को सुनवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
objectionable remarks on actress jayaprada; witnesses statements in court
jaya prada, jaya, जयाप्रदा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रामपुर की पूर्व सांसद और अभिनेत्री जयाप्रदा पर करीब तीन साल पुराने आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले मे शनिवार को गवाह ने अपने बयान दर्ज कराए। इस मामले में सपा नेता आजम खान सहित अन्य आरोपी हैं। गवाही के दौरान आरोपी पक्ष के वकील ने जिरह की। वह पूरी हो चुकी है। अब मामले में अगली सुनवाई 23 दिसंबर को होगी। मुकदमे की सुनवाई एमपी/एमएलए कोर्ट में हो रही है। 

विज्ञापन


दरअसल, कटघर थानाक्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कॉलेज में साल 2019 में सम्मान समारोह था। आरोप है कि कार्यक्रम में रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इस मामले में सपा नेता आजम खां, मुरादाबाद के सपा सांसद डा. एसटी हसन, टांडा स्वार के सपा विधायक अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां रामपुर के पूर्व चेयरमैन अजहर खां, आयोजक मोहम्मद आरिफ के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने ये कार्रवाई मुस्तफा हुसैन की तहरीर पर की थी। इस मुकदमे की सुनवाई एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट एसीजेएम चतुर्थ स्मिता गोस्वामी की कोर्ट में चल रही है। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि  मुकदमे में गवाह जसवीर सिंह कोर्ट पहुंचे और उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। आरोपी पक्ष के वकीलों ने जिरह पूरी की। अब इस मामले में 23 दिसंबर को सुनवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed