फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   now get admission in 6 district by one iti application

अब आईटीआई के एक ही फार्म से 6 जिलों में आवेदन

Tue, 16 Apr 2013 01:44 AM IST
वाराणसी/जयनारायण सिंह यादव
वाराणसी/जयनारायण सिंह यादव Updated Tue, 16 Apr 2013 01:44 AM IST
विज्ञापन
now get admission in 6 district by one iti application

आईटीआई में दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों को अब हर जिले में अलग-अलग फार्म नहीं भरना पड़ेगा। किसी जिले के आईटीआई से एक ही प्रवेश फार्म पर वे छह जिलों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


यह सुविधा उत्तर प्रदेश व्यावसायिक शिक्षा विभाग ने 2013-14 सत्र से शुरू की है। संस्थानों से फार्मों का वितरण भी शुरू हो गया है। फार्म पर विद्यार्थियों को ट्रेड कोड डालने के साथ ही मनपसंद जिलों का कोड डालना होगा। ग्रुप ए की प्रवेश परीक्षा दो को और ग्रुप बी की छह जून को होगी।
विज्ञापन


आईटीआई चौकाघाट के प्राचार्य एसबी सिंह ने बताया कि शासन स्तर पर हुई बैठक में प्रवेश के लिए आवेदन को सरल करने का निर्णय लिया गया। अब तक अभ्यर्थी यदि एक से अधिक जिलों से आवेदन करना चाहते थे तो उन्हें हर जिले में अलग-अलग फार्म भरना पड़ता था। इससे विद्यार्थियों को भागदौड़ करने के साथ ज्यादा पैसे खर्च करना होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब अभ्यर्थी किसी एक संस्थान से फार्म लेकर आवेदन करेंगे। इसके साथ ही मनपसंद पांच और जिलों के लिए भी आवेदन कर सकेंगे। एक फार्म पर विद्यार्थी कम से कम 12 ट्रेडों का चयन कर सकेगा। इसके पीछे उद्देश्य यह है कि यदि एक संस्थान में अभ्यर्थी का प्रवेश उसके इच्छानुसार ट्रेड में मेरिट की वजह से नहीं हो पाता है तो अन्य पांच जिलों में यदि मेरिट कम है तो उसका चयन उसी ट्रेड में हो जाए।


प्राचार्य ने बताया कि फार्म लेने और जमा करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है। सामान्य और ओबीसी के लिए दो सौ और एससी/एसटी के लिए 125 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है। जेडी सैयद अली हुजूर ने बताया कि आवेदन करने की तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed