फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   to IM terrorists search in Noida

नोएडा में आईएम आतंकियों की तलाश

Mon, 24 Feb 2014 01:08 AM IST
दिनेश शर्मा/नोएडा
दिनेश शर्मा/नोएडा Updated Mon, 24 Feb 2014 01:08 AM IST
विज्ञापन
to IM terrorists search in Noida

प्रतिबंधित आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के आंतकियों की तलाश नोएडा में भी की जा रही है। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने नोएडा के थानों और बाहर दीवारों पर इन आंतकियों के पोस्टर लगा रखे हैं।

विज्ञापन


इन आतंकियों पर पर दस व पांच लाख रुपये का ईनाम घोषित है। थाना सेक्टर-39 के मुख्य द्वार की दीवार पर एनआईए की अपील करता हुए एक पोस्टर दिखाई दिया।

जिसमें समस्तीपुर(बिहार) निवासी मोहम्मद तहसीन उर्फ मोनू उर्फ हसन उर्फ मेमन व औरंगाबाद निवासी हैदर अली उर्फ अब्दुल्ला पर दस लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन


जिनकी तलाश पिछले वर्ष जुलाई माह में बोधगया में बौद्ध मंदिर में हुए बम विस्फोट में है। वहीं, रांची झारखंड निवासी नूमन अंसारी, तौफीक अंसारी, मोजिबुल्लाह पर पांच लाख रुपये का ईनाम घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनकी तलाश पिछले वर्ष अक्तूबर माह मोदी की रैली में हुए सीरियल बम बलास्ट में है। एनआईए ने सूचना देने के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 011-23438200 भी जारी किया है।

नोएडा में आसानी से छुप सकते हैं आंतकी
नोएडा में आंतकी आसानी ने अपनी पहचान छुपा कर रह सकते हैं। कारण है कि नोएडा व ग्रेेटर नोएडा में इन बिल्डर साइटों पर काम चल रहा है।

जहां मजदूरों के रूप में कोई भी पहचान छुपा कर भीड़ में शामिल हो सकता है, क्योंकि उनका सत्यापन न तो लेबर ठेकेदार करता है और न ही मकान मालिक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed