{"_id":"03a1e18ed082f08fd33952ef86503a98","slug":"loot-in-engineer-s-house-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर के घर से लाखों की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर के घर से लाखों की लूट
अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 16 Oct 2013 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र में मंगलवार दिनदहाड़े हथियार बंद बदमाशों ने इंजीनियर के घर से लाखों के जेवरात और नगदी लूट ली।
विज्ञापन
विरोध करने पर इंजीनियर के पिता के सिर पर तमंचे से वार कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर 49 के सी ब्लॉक में मूलरूप से लखनऊ निवासी अमित कोहली पत्नी दीक्षा और एक बच्ची के साथ रहते हैं।
इन दिनों उनके पिता नंदलाल (60) और मां वीणा (55) लखनऊ से नोएडा उनके पास आए हुए हैं।
अमित गुड़गांव स्थित बोस्टन साइंटिफिक में इंजीनियर हैं। रोज की तरह वे काम पर गए हुए थे जबकि घर में पिता, मां और पत्नी थी।
दोपहर करीब दो बजे अचानक हथियारबंद तीन बदमाश उनके घर में घुस गए और लूटपाट शुरू कर दी।
विरोध करने पर नंदलाल के सिर पर तमंचे की बट से वार कर उन्हें घायल कर दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए। सेक्टर 30 स्थित जिला अस्पताल में ठीक से इलाज न होने पर परिजन उन्हें कैलाश अस्पताल ले गए, जहां से उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
अमित ने बताया कि लुटेरे करीब 15 लाख के गहने और नगदी ले गए।
पत्नी दीक्षा ने बताया कि पहले लुटेरों के चेहरे खुले हुए थे लेकिन बाद में कपड़े से उन्होंने अपने चेहरे ढक लिए थे।
सर्कल ऑफिसर थर्ड राजकुमार मिश्र ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। मामले में रेकी होने का शक है।