{"_id":"5202e64f331e6f9878500973772c5a71","slug":"iron-from-noida-for-statue-of-unity","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेचू ऑफ यूनिटी के लिए नोएडा से जाएगा लोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेचू ऑफ यूनिटी के लिए नोएडा से जाएगा लोहा
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 17 Nov 2013 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में नर्मदा नदी के तट पर सरदार सरोवर बांध के निकट बनने वाली सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के लिए जिला गौतमबुद्धनगर के 450 गांवों से लोहा और मिट्टी जाएगी।
विज्ञापन
शनिवार को यह बात लौह संग्रहण सहयोग समिति के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी संयोजक और भाजपा नेता नवाब सिंह नागर ने सेक्टर-33 में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कही।
विज्ञापन
दुनिया में सबसे ऊंची मूर्ति ‘द स्टेचू ऑफ यूनिटी’ (182 मीटर) बनाने के लिए देश के 6 लाख 50 हजार गांवों से कृषि भूमि पर उपयुक्त लौह के औजार के अंश को एकत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
अभियान में सहयोग के लिए राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के लौह संग्रहण समिति का गठन किया गया है। वहीं, जिला स्तर पर समिति का गठन किया जाना है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान में जागरूकता के लिए 25 नवंबर को एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 15 दिसंबर को देश के हर जिले में एक दौड़ ‘रेस फॉर नेशन’ आयोजित की जाएगी।
अभियान में सरदार पटेल के व्यक्तित्व से जुड़े पहलुओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विचार गोष्ठियों, स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता, लोक गीतों व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
वहीं, 10 जनवरी से 26 जनवरी के बीच प्रत्येक गांव से लौह संग्रहण किया जाएगा। प्रेस वार्ता में योगेंद्र चौधरी, महेश अवाना, राजकुमार बंसल, अमित त्यागी, सुभाष आदि लोग रहे।