फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   In the new year will start ninth Renivel

नए साल में चालू होगा नौंवा रेनीवेल

Fri, 15 Nov 2013 01:40 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 15 Nov 2013 01:40 AM IST
विज्ञापन
In the new year will start ninth Renivel

नोएडा के सेक्टर-95 स्थित शनि मंदिर के पास निर्माणाधीन रेनीवेल नए साल से चालू हो जाएगा। शुरुआती एक माह यह परीक्षण के तौर पर चलेगा।

विज्ञापन


इसके बाद सही तरीके से सप्लाई शुरू होगी। फलस्वरूप नोएडा को 90 लाख लीटर पानी अतिरिक्त मिलने लगेगा, जो कि 50 हजार आबादी की जरूरत पूरी करेगा।

मौजूदा समय में रोजाना करीब सवा दो सौ एमएलडी पानी की जरूरत होती है। गर्मी में यह खपत ढाई सौ एमएलडी तक बढ़ जाती है।

इस दौरान कई सेक्टरों में पानी के कम दबाव की शिकायत आती है। इस रेनीवेल के चालू होने से गर्मी के दिनों की दिक्कत खत्म हो जाएगी। इसका निर्माण जनवरी 2011 में शुरू हुआ था। इसके लिए करीब 11 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित है।

इसका पानी सेक्टर-31 स्थित केंद्रीय जलाशय में एकत्रित होगा। इससे सेक्टर-31, 52, 62 समेत कई यूजीआर जुड़े हैं, जिनसे आधे नोएडा को जलापूर्ति होती है।

बता दें, कि रोजाना प्रति व्यक्ति पानी की खपत का मानक 172.5 लीटर है। जल विभाग का कहना है, कि इस रेनीवेल के चालू होने से रोजाना 12 ट्यूबवेल के बराबर पानी निकाला जा सकेगा।
विज्ञापन


जल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दिसंबर तक काम पूरा करके जनवरी से परीक्षण शुरू हो जाएगा।

आज शाम से मिलेगा गंगाजल
करीब एक माह से बंद गंगाजल आज से फिर मिलने लगेगा। गंग नहर से प्रताप विहार प्लांट तक गंगाजल पहुंच चुका है। तड़के इसके शोधन का काम शुरू होगा।

दोपहर बाद गंगाजल जलाशयों में एकत्रित होगा। इसके बाद शाम को सप्लाई शुरू की जाएगी। इससे नोएडा को 20 क्यूसेक और ट्रांस हिंडन एरिया को 30 क्यूसेक गंगाजल मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed