{"_id":"6f36815dc8da80c0136f3c2e62e654f1","slug":"gbtu-19-students-from-district-in-merit","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीबीटीयू: मेरिट में जिले के 19 छात्रों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीबीटीयू: मेरिट में जिले के 19 छात्रों का कब्जा
अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 22 Oct 2013 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के गौतमबुद्ध टेक्निकल यूनिवर्सिटी (पूर्ववर्ती यूपीटीयू) ने सत्र 2012-13 के पास आउट छात्रों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।
विज्ञापन
इसमें नोएडा-ग्रेटर नोएडा के कॉलेजों के 19 छात्र जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। इन छात्रों को जनवरी में होने वाले यूनिवर्सिटी के 11वें दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
बीआर्क (ग्रुप-एन) में ग्रेटर नोएडा के एपीजे इंस्टीट्यूट की तन्वी अग्रवाल ने 80.35 फीसदी अंकों के साथ यूपी टॉप किया है जबकि बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन (ग्रुप-ई) में ग्रेटर नोएडा के एनआईईटी की प्रिया अग्रवाल ने 85.76 अंकों के साथ यूपी में दूसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
इन छात्रों को गोल्ड और सिल्वर मैडल दिया जाएगा। जीबीटीयू की सत्र 2012-13 की मेरिट में जीबी नगर के कॉलेजों का प्रदर्शन पिछले साल जैसा ही रहा है।
सिविल इंजीनियरिंग (ग्रुप-ए) की मेरिट में एनआईईटी के दो छात्र, समरीन खान ने चौथा और अतुल सिंह ने 11वां स्थान प्राप्त किया।
बीटेक सीएस-आईटी (ग्रुप-बी) में जेएसएस कॉलेज के तीन छात्रों में विभा माहेश्वरी ने 7वां, निकुंज माहेश्वरी ने 13वां और अनुश्री गंभीर ने 18वां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग (ग्रुप-सी) में गलगोटिया के उदित शर्मा ने सातवां, जेएसएस की आसमां गंगवार ने नौवां और जेएसएस की ही नेहा उपाध्याय ने 18वां स्थान हासिल किया।
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन (ग्रुप-डी) में गलगोटिया इंस्टीट्यूट के दो छात्र, मानस गुप्ता ने 11वां और मनविंद्र सिंह यादव ने 18वां स्थान प्राप्त किया।
मैकेनिकल (ग्रुप-एफ) में एक्यूरेट इंस्टीट्यूट की श्रृष्टि चौरसिया को चौथा और जीएनआईटी के दीपक चौहान को आठवां स्थान मिला। बीआर्क (ग्रुप-एन) में एपीजे से लिपी अग्रवाल ने 16वां स्थान प्राप्त किया।
बीफार्मा में एनआईईटी की ज्योति शर्मा को छठा और शिल्पी सिंह को 17वां स्थान मिला। बायोटेक्नोलॉजी (ग्रुप-आई) की मेरिट में कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी की सुनैना गेरा को नौवां और संध्या बिस्वास को 20वां स्थान मिला।