फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   durga idol concluded with immersion ceremony

मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न हुआ दुर्गा उत्सव

Tue, 15 Oct 2013 01:27 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 15 Oct 2013 01:27 AM IST
विज्ञापन
durga idol concluded with immersion ceremony

नोएडा में नव दुर्गा उत्सव सोमवार को मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। वाहनों पर मां दुर्गा की मूर्तियों को रखकर भक्त नाचते-झूमते विसर्जन करने गए।

विज्ञापन


इससे पहले शुभ मुहूर्त में लोगों ने विजय दशमी पर मां की पूजा-अर्चना की। महिला, पुरुष और बच्चे सभी मां की भक्ति में सराबोर दिखे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस की भी व्यवस्था रही।
विज्ञापन


सेक्टर 62 स्थित टोट मॉल के पास चल रहे दुर्गा पूजा का समापन हो गया। बंगाली कल्चरल एसोसिएशन की सर्बोजोनिन पूजा समिति के सदस्यों व अन्य सेक्टरवासियों ने यहां मां दुर्गा की मूर्ति की पूजा कर सिंदूर खेला में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक-दूसरे के चेहरे पर सिंदूर लगाकर विजय दशमी की बधाई दी। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए। पंडाल में होली जैसा माहौल दिखा। दोपहर करीब एक बजे मूर्ति विसर्जन के लिए ले गए।

समिति के पदाधिकारी एससी सेन शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह से दुर्गा उत्सव मनाया जा रहा है। सोमवार को महिलाओं ने सबसे पहले मां को सिंदूर लगाया।

इसके बाद उसी सिंदूर को महिलाओं ने एक दूसरे को लगाया। महिलाओं ने प्रार्थना की कि अगले साल मां फिर से मेरे घर आना। सिंदूर को सुहाग का प्रतीक मानकर खेला जाता है।


इसके अलावा सेक्टर 26 स्थित कालीबाड़ी मंदिर में चल रहे नवरात्रि उत्सव का समापन हो गया। लोगों ने मां को दही चूरा खिलाकर विदा किया।

बंगाली समाज के लोगों ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सिंदूर खेला के बाद लोग मूर्ति विसर्जन करने गए। मटके में शांति जल लाकर परिवार के सदस्यों पर छिड़का।

एक दूसरे को शुभ कामनाएं दी। सेक्टर 71, 34, 50 आदि स्थानों में चल रही नवरात्रि पूजा का समापन हो गया। लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में मूर्तियां लेकर विसर्जित करने गए।

रास्ते भर एक दूसरे को रंग लगाते और डीजे केधुन पर नाचते गाते दिखे। सेक्टर 22 व केन्द्रीय विहार सेक्टर 82 में भी दुर्गा उत्सव संपन्न हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed