{"_id":"6befba7eaccd75af64776aca91e4d558","slug":"by-modi-s-rallies-terrified-anti","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की रैलियों से घबरा गए हैं विरोधी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की रैलियों से घबरा गए हैं विरोधी
अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 28 Oct 2013 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटना में रविवार को हुए सीरियल बम धमाकों ने नीतीश कुमार के सुशासन की पोल खोल कर रख दी है। नरेंद्र मोदी की दो सफल रैलियों के बाद विरोधी काफी घबरा गए हैं यह उन्हीं की साजिश है।
विज्ञापन
यह कहना है भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय का। वे नोएडा में रविवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शरीक होने पहुंचे थे।
विज्ञापन
आशुतोष ने कहा कि ,वे यहां नए कार्यकर्ताओं से संवाद करने आए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आगामी चुनावों में केवल नरेंद्र मोदी ही प्रदेश में दिखाई देंगे।
विज्ञापन
मोदी से युवाओं की जो अपेक्षाएं हैं वे सौ फीसदी पूरी होंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही पाकिस्तान और चीन, दोनों स्वयं हथियार डाल देंगे।
कार्यक्रम का संयोजन आशीष चौहान सहित प्रमुख कार्यकर्ताओं ने किया। इस दौरान अमित त्यागी, प्रदेश मंत्री कुलदीप त्यागी, मोहित बेनिवाल, इंदर नागर, हर्षराज द्विवेदी, अनिरुद्ध चंदेल, देवेंद्र यादव, अजय त्यागी, पुष्कर पांडेय, विपिन चौहान, अशोक, प्रवीण, अरविंद, सौरभ, आशु चौहान, रघुराज, घनश्याम आदि उपस्थित रहे।