{"_id":"73-38892","slug":"Noida-38892-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"78 किलो ड्रग्स समेत दो अफ्रीकी महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
78 किलो ड्रग्स समेत दो अफ्रीकी महिला गिरफ्तार
Noida
Updated Mon, 22 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से 78 किलोग्राम स्यूडोएफेड्रिन ड्रग्स समेत दक्षिण अफ्रीकी दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस ड्रग्स की कीमत एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।
सीआईएसएफ के मुताबिक, आईजीआई के टर्मिनल थ्री से शानिवार रात स्यूडोएफेड्रिन ड्रग के साथ पकड़ी गई विदेशी महिलाओं का नाम बुलाई न्थाबीसेंग जोसपिन (42) व म्खाफिले ग्रैस बोंगीव (41) है। ये दोनों दक्षिण अफ्रीका की नागरिक हैं और टूरिस्ट वीजा पर 16 जुलाई को भारत आई थी। दोनों महिलाएं कीनिया एयरलाइन की उड़ान से नैरोबी जाने की फिराक में थीं। इनकी गतिविधि पर शक होने के बाद ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने इन्हें रोका। बैगों की तलाशी के दौरान इनके पास से 78 किलोग्राम स्यूडोएफेड्रिन ड्रग बरामद की। सीआईएसएफ ने इन दोनों महिलाओं को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के हवाले कर दिया है।