{"_id":"73-29739","slug":"Noida-29739-73","type":"story","status":"publish","title_hn":" एमटीयू: एमबीए टॉप-10 में सिर्फ लड़कियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमटीयू: एमबीए टॉप-10 में सिर्फ लड़कियां
Noida
Updated Sun, 06 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एमटीयू) ने 2012 में पास आउट अपने पहले एमबीए बैच की मेरिट सूची जारी कर दी है। टॉप-10 में सिर्फ लड़कियां हैं। गाजियाबाद स्थित केआईईटी की साक्षी आहूजा ने 5000 में से 4000 अंकों के साथ एमबीए टॉप किया है, जबकि इसी संस्थान की चारु गोयल ने 3958 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। एमटीयू के 29 जनवरी को होने वाले पहले दीक्षांत समारोह में साक्षी को गोल्ड और चारु कोसिल्वर मेडल दिया जाएगा। डीएमआरसी के पूर्व प्रबंध निदेशक और मेट्रो मेन के नाम से विख्यात पद्मविभूषण ई. श्रीधरन इन छात्राओं को डिग्री और मेडल प्रदान करेंगे। एमटीयू के एमबीए बैच 2010-12 की मेरिट लिस्ट में आइडियल इंस्टीट्यूट गाजियाबाद की ईशा तालियान ने 3936 अंकों के साथ तीसरा, एचआईटीएम आगरा की इशिका अग्रवाल ने 3923 अंकों के साथ चौथा, एआईटी गाजियाबाद की छवि मित्तल ने 3917 अंकों के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया। आरईएमआईटी मुजफ्फरनगर की निकिता वर्मा ने 3912 अंकों के साथ छठा, जीएलए मथुरा की सुचि गोयल ने 3910 अंकों के साथ सातवां, केआईईटी गाजियाबाद की नेहा सिंह ने 3896 अंकों के साथ आठवां, आईआईएमटी मेरठ की अजिता पांडे ने 3895 अंकों के साथ नौवां और टीएमआईएमटी मुरादाबाद की मनीषा जैन ने 3886 अंकों के साथ एमबीए मेरिट में दसवां स्थान प्राप्त किया है। इन सभी छात्राओं को दीक्षांत समारोह में आमंत्रित किया गया है।
--
नोएडा के कॉलेज पिछड़े
एमटीयू की पहली एमबीए मेरिट सूची में नोएडा-ग्रेटर नोएडा के कॉलेजों का एक भी छात्र जगह नहीं बना पाया है। क्वालिटी एजूकेशन का दम भरने वाले जिले के तीन दर्जन से ज्यादा एमबीए कॉलेज इस सूची में पिछड़ गए हैं।
विज्ञापन
--
नोएडा के कॉलेज पिछड़े
एमटीयू की पहली एमबीए मेरिट सूची में नोएडा-ग्रेटर नोएडा के कॉलेजों का एक भी छात्र जगह नहीं बना पाया है। क्वालिटी एजूकेशन का दम भरने वाले जिले के तीन दर्जन से ज्यादा एमबीए कॉलेज इस सूची में पिछड़ गए हैं।
विज्ञापन