{"_id":"73-29735","slug":"Noida-29735-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉस्टल में गर्म पानी के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉस्टल में गर्म पानी के लिए प्रदर्शन
Noida
Updated Sun, 06 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित नाइटएंगल इंस्टीट्यूट की छात्राओं ने हॉस्टल में गर्म पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छात्राओं ने कॉलेज के गेट के बाहर हॉस्टल वार्डन को हटाने की मांग करते हुए प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। कॉलेज प्रबंधन ने छात्राओं को बातचीत के लिए बुलाया लेकिन छात्राएं प्रिंसिपल को बाहर गेट पर आकर बात करने के लिए अड़ी रही। छात्राओं ने आरोप लगाया कि कड़ाके की सर्दी में भी पूरी मात्रा में गर्म पानी नहीं मिल रहा है। इस बारे में कॉलेज की प्रशासनिक प्रबंधक सुषमा शर्मा का कहना है कि हॉस्टल में गीजर चालू हैं, साथ ही प्रबंधन ने छात्राओं से बातचीत कर समस्या दूर करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन