{"_id":"73-27421","slug":"Noida-27421-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोंटी की तरक्की का केंद्र रहा नोएडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोंटी की तरक्की का केंद्र रहा नोएडा
Noida
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नोएडा। पोंटी चड्ढा की तरक्की में नोएडा की खास अहमियत है। यहां से उन्होंने शराब व्यवसाय से रियल एस्टेट में आकर तरक्की की नई इबारत लिखी। वहीं, सत्ता के करीब आकर अपनी धाक जमाने की शुरूआत भी नोएडा की सरजमीं से ही हुई।
सेक्टर 18 में गुरुद्वारे से लगी अरबों रुपये की जमीन पर मॉल खड़ा करके पोंटी चड्ढा ने करीब दस वर्ष पूर्व रियल एस्टेट में कदम रखा। एक समय तक सिर्फ शराब के व्यवसाय से जुड़े रहे पोंटी चड्ढा को रियल एस्टेट में पहला जमीन आवंटन नोएडा प्राधिकरण से मिला। इसके बाद यहां पर सात मंजिला मॉल खड़ा किया। यह नोएडा का पहला मॉल था, जहां पर मल्टीप्लेक्स की सुविधा भी मिली। डिस्को थेक भी पोंटी चड्ढा ने ही बनाया। इसके बाद प्राधिकरण ने 2008, 2009 और 2010 में कॉमर्शियल जमीनें आवंटित कीं। यहां से वेव इंफ्रास्ट्रक्चर ने नई उड़ान भरी और दादरी व गाजियाबाद में टाउनशिप की शुरूआत की। सेक्टर 32 सिटी सेंटर और सेक्टर 25ए की जमीन मील का पत्थर साबित हुई। साल 2000 से लेकर 2012 तक वेव ग्रुप ने तरक्की की नई मिसाल कायम की।