फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   मतदान में फर्जी छात्रों की घुसपैठ

मतदान में फर्जी छात्रों की घुसपैठ

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Noida
Noida Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नोएडा। डिग्री कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में फर्जी वोट पड़े जबकि लगभग 60 फर्जी मतदाता छात्रों ने वोटिंग की कोशिश की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने सपा छात्र सभा के पदाधिकारियों पर छात्रों के आई कार्ड पर अवैध हस्ताक्षर कर फर्जी वोट डलवाने का आरोप लगाए। दोनों संगठनों ने सपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

वोटिंग शुरू होने के बाद लगभग 12 बजे फर्जी मतदाता तैयार किए जाने लगे। एक छात्रा को फर्जी मतदान करने पर पुलिस ने पकड़ा भी। वहीं लगभग 60 छात्रों के परिचय पत्र (आई कार्ड) पर संकाय प्रभारियों के फर्जी हस्ताक्षर कर वोट डलवाने का प्रयास किया गया। संगठनों ने आरोप लगाया कि सैकड़ों फर्जी वोट डलवाए जबकि कॉलेज ने लगभग 10-12 फर्जी छात्रों को परिसर में प्रवेश करते ही पकड़ने का दावा किया है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. सोहन सिंह ने बताया कि कुल 3,102 मतदाता छात्रों में से लगभग 2800 छात्र अपने परिचय पत्र ले गए थे।
विज्ञापन

साथ ही बताया कि अंतिम दिन जिन छात्रों के कार्ड जारी नहीं किए गए थे, उनके कार्ड पर प्राचार्य ने चुनाव का दिन होने के कारण हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। इसके बाद एक संगठन के पदाधिकारियों ने खुद ही संबंधित संकाय प्रभारी के हस्ताक्षर कर वोट डलवाने का प्रयास किया। डॉ. सोहन सिंह ने बताया कि छात्रों ने खुद उनके साइन भी कॉपी किए हैं, लेकिन छात्रों के कार्ड पर एक विशेष पैन से हस्ताक्षर किए गए थे, जिनका मिलान न हो पाने के चलते उन्हें पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पुलिस ने छात्रों को दौड़ाया
फर्जी मतदान के विरोध में लगभग 12:30 बजे एबीवीपी और एनएसयूआई ने पुलिस प्रशासन व सपा के खिलाफ नारेबाजी की। इसे देख सपा छात्र सभा के प्रत्याशियों ने भी बोगस वोटिंग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। खिलाफत कर रहे छात्रों ने कॉलेज परिसर के मेन गेट के बाहर प्रदर्शन की कोशिश की। इसे देखते हुए पुलिस ने छात्रों को लाठी भांजकर दौड़ाया। इसमें कुछ छात्रों के हल्की चोटें भी आईं।
-----
बैरिकेटिंग न होने से बढ़ी मुसीबत
कॉलेज परिसर के मुख्य गेट पर बैरिकेटिंग की व्यवस्था न होने से छात्रों की भीड़ संभालने के लिए पुलिस प्रशासन को खूब पसीने बहाने पड़ा। हालांकि छात्रों ने ऐसा कोई हंगामा नहीं किया जिसकी वजह से दिक्कत हो, लेकिन प्रदर्शन के बीच भगदड़ के चलते बड़ी समस्या खड़ी हो सकती थी।

----
बीए छात्रों ने निभाई निर्णायक भूमिका
कॉलेज में बीए की सबसे ज्यादा सीटें हैं और इन छात्रों ने छात्र संघ चुनाव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रत्याशियों को विजयी बनाने में बीए प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों की अहम भूमिका रही है। क्योंकि पहले साल में 586 और दूसरे साल में 350 छात्र हैं।
-----
हर घंटे ऐसे पड़े वोट
समय छात्र वोट छात्रा वोट कुल
8 से 9 125 55 180
9 से 10 294 155 449
10 से 11 470 404 874
11 से 12 621 676 1297
12 से 1 812 886 1695
1 से 2 912 940 1852
-----
पाठ्यक्रवार बूथ पर पड़े कुल वोट
बूथ-ए (बीकॉम प्रथम व द्वितीय वर्ष) 274
बूथ-बी (बीकॉम तृतीय व एमकॉम) 175
बूथ-सी (बीए तृतीय व एमए) 207
बूथ-डी (बीएससी सभी) 260
बूथ-ई (बीए प्रथम वर्ष) 586
बूथ-एफ (बीए द्वितीय वर्ष) 350
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed