फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   एफ-वन के बहाने रोशन होगा यमुना एक्सप्रेसवे

एफ-वन के बहाने रोशन होगा यमुना एक्सप्रेसवे

Wed, 19 Sep 2012 12:00 PM IST
Noida
Noida Updated Wed, 19 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नोएडा। दिन ढलते ही अंधेरे में डूबने वाले यमुना एक्सप्रेसवे पर लगातार हादसों से कोई सबक नहीं लिया गया, लेकिन अब एफ-वन रेस देखने आने वाले दर्शकों की चिंता एक्सप्रेसवे प्रबंधन को सताने लगी है। रेस के दौरान एक्सप्रेसवे को रोशन करने के लिए 125 किलोवाट के कनेक्शन का आवेदन किया गया है।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद से इस पर लगभग रोज कोई-न-कोई हादसा होता आ रहा है। रफ्तार के साथ ही रात में एक्सप्रेसवे पर पसरा अंधेरा भी इनका बड़ा कारण बन रहा है। दर्जनभर हादसों के बावजूद प्रबंधन की नींद नहीं टूटी, लेकिन अगले महीने बुद्घ इंटरनेशनल सर्किट में होने जा रही एफ-वन रेस को देखते हुए प्रबंधन हरकत में आया है। देश-विदेश से आने वाले दर्शक रफ्तार का रोमांच तो लेंगे ही, साथ ही इस दौरान ताज के दीदार के लिए मेहमानों का दबाव यमुना एक्सप्रेसवे पर बढ़ने की संभावना है। अंधेरे में एक्सप्रेसवे मेहमानों के लिए जानलेवा साबित न हो, इसे ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा से आगरा तक की इस शानदार डगर को रोशन करने की कवायद शुरू हो गई है। ग्रेटर नोएडा की विद्युत आपूर्ति एनपीसीएल के अधीन होने के कारण विद्युत वितरण निगम ने दनकौर से एक्सप्रेसवे को सप्लाई देने की योजना बनाई है। इस काम को अगले कुछ दिन में अंजाम दे दिया जाएगा। एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट से लेकर जेवर तक की स्ट्रीट लाइट इस कनेक्शन से जलेंगी। नोएडा सर्कल के अधीक्षण अभियंता सीएल गुप्ता ने बताया कि आवेदन पर काम शुरू कर दिया गया है। ग्रामीण फीडरों से अलग एक्सप्रेसवे की स्ट्रीट लाइटों को पूरी रात निर्बाध बिजली दी जाएगी। इससे आगे स्ट्रीट लाइटों के लिए संबंधित सर्कल को बिजली का बंदोबस्त करना होगा।
विज्ञापन


--------
अलग फीडर देंगे बिजली
यमुना एक्सप्रेसवे के साथ-साथ नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे को रात में निर्बाध आपूर्ति के लिए निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। इस एक्सप्रेसवे को चार अलग-अलग फीडरों से आपूर्ति होगी, ताकि आपात स्थिति में भी पूरे एक्सप्रेसवे की बिजली एक साथ गुल न हो। इन फीडरों के लिए अलग उपकेंद्र सुनिश्चित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed