{"_id":"73-24361","slug":"Noida-24361-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म प्रमोशन के लिए आए श्रेयश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म प्रमोशन के लिए आए श्रेयश
Noida
Updated Tue, 18 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नोएडा। अपनी आगामी फिल्म ‘कमाल धमाल मालामाल’ के प्रमोशन के लिए श्रेयश तलपडे़ और नायिका मधुरिका सोमवार को नोएडा पहुंचे। सेक्टर-16ए स्थित रेडियो स्टेशन में पत्रकारों से बातचीत में श्रेयश ने फिल्म की कहानी पर रोशनी डाली। फिल्म ग्रामीण परिवेश में बनी है, जिसमें वे नाना पाटेकर के छोटे भाई जॉनी का किरदार निभा रहे हैं जो नायिका मैरी (मधुरिमा) से प्यार करता है।
ये कॉमेडी फिल्म है, जिसमें नाना पाटेकर एक अलग भूमिका में नजर आएंगे। 28 सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन हैं जो बड़े लंबे समय के बाद इस तरह की फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में परेश रावल और ओम पुरी की कॉमेडी भी देखने को मिलेगी। ये फिल्म मलयालम की एक सुपर डुपर हिट फिल्म का रीमेक है।