फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आज झमाझम बारिश की संभावना

आज झमाझम बारिश की संभावना

Tue, 18 Sep 2012 12:00 PM IST
Noida
Noida Updated Tue, 18 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नोएडा। मानसून के अंतिम दौर में रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम में हर घंटे बदलाव हो रहा है। सुबह खिली धूप, फिर बादलों की लुकाछिपी इसके बाद झमाझम बारिश और फिर धूप निकली। बहरहाल धूप छांव के इस खेल में अधिकतम तापमान में कमी आई, लेकिन इनके बीच उमस ने भी परेशान कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को नोएडा, दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में झमाझम बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

सोमवार को ठंडी हवाओं ने दिन के तापमान को कम किया, लेकिन इसके बाद निकली धूप से उमस बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। विभाग ने बताया कि यह मानसून का अंतिम दौर है। लोकल सिस्टम के बनने से बारिश हो जाती है और थोड़े बादल कुछ समय में ही आगे निकल जाते हैं। इसकी वजह से सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, दिन के मुकाबले शाम को उमस बढ़ी, जिसके चलते न्यूनतम आर्द्रता 70 प्रतिशत जबकि अधिकतम 80 प्रतिशत तक गई।
विज्ञापन

साथ ही मंगलवार को पूरे एनसीआर में झमाझम बारिश होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है, जिसका असर नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली सहित एनसीआर में देखने को मिलेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है, जबकि बुधवार को यह क्रमश: 33 और 25 तक जा सकता है। बुधवार को मौसम साफ रहेगा, जबकि कहीं-कहीं गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed