फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   no unemployment allowance to new applicants

नए आवेदकों को नहीं मिलेगा बेरोजगारी भत्ता

Fri, 21 Feb 2014 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 21 Feb 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
no unemployment allowance to new applicants

बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन करने वाले नए अभ्यर्थियों को तगड़ा झटका लगा है। शासन ने अगले आदेश तक नए अभ्यर्थियों को बेरोजगारी भत्ता दिए जाने पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


अब सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों का भत्ता स्वीकृत किया जाएगा, जो इसके लिए 31 मार्च 2013 तक आवेदन कर चुके हैं। इसके बाद आवेदन करने वालों को फिलहाल बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


बेरोजगारी भत्ता उन्हें दिया जाना है, जिनकी आयु 25 से 40 वर्ष के बीच है और परिवार की वार्षिक आय अधिकतम 36 हजार रुपये है।

न्यूनतम आयु की गणना पहली अप्रैल 2012 और अधिकतम आयु की गणना आवेदन भरने की तिथि से की जानी है। रोजगार दफ्तर में वर्तमान में दो लाख 60 हजार 772 अभ्यर्थियों का पंजीयन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से 52 हजार 676 अभ्यर्थियों को बेरोजगारी भत्ता दिया जा चुका है। भत्ता उन्हीं अभ्यर्थियों को स्वीकृत किया जा रहा है, जो 31 अगस्त 2012 या उससे पहले रोजगार दफ्तर में पंजीकरण करा चुके हैं।

31 अगस्त 2012 के बाद इलाहाबाद के रोजगार दफ्तर में बेरोजगारी भत्ते के लिए 58 हजार 362 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराए लेकिन भत्ते के लिए फॉर्म भरने की स्वीकृति उन्हें अब तक नहीं मिली।

सबसे बड़ा झटका उन सात हजार अभ्यर्थियों को लगा है, जो सभी शर्तें पूरी कर रहे हैं और 31 अगस्त या उससे पहले रोजगार दफ्तर में पंजीकरण भी करा चुके हैं।

शासन स्तर से आदेश जारी कर दिए गए हैं कि जो पंजीकृत अभ्यर्थी सभी शर्तें पूरी करते हुए 31 मार्च 2013 या उससे पहले बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन कर चुके हैं, भत्ता सिर्फ उन्हीं को दिया जाए।

एक अप्रैल 2013 या उसके बाद आवेदन करने वालों को भत्ते का भुगतान नहीं किया जाएगा। ऐसे में एक अप्रैल 2013 से 19 फरवरी 2014 के बीच 7014 पंजीकृत अभ्यर्थी सभी शर्तें पूरी करने और बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन करने के बावजूद खाली हाथ बैठे हुए हैं।


इलाहाबाद में बेरोजगारी भत्ते के प्रभारी अधिकारी देवव्रत सिंह का कहना है कि 31 मार्च 2013 के बाद बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन करने वालों को भत्ता दिए जाने पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाई गई है। अब नया आदेश आने के बाद ही नए आवेदनों पर कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed