धर्म की दीवारें तोड़ मंदिर में हुआ निकाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के एटा में आखिर प्रेम के सामने विरोध की हार हो गई। धर्म की दीवारें भी टूट गईं।
एक ही समुदाय के प्रेमी युगल का निकाह काजी साहब ने मंदिर में घंटों की गूंज के बीच कराया। कस्बे के दोनों समाज के सैकड़ों लोग व युवक-युवती के परिवारीजन इसके गवाह बने।
मंदिर में ही बुलाए गए काजी साहब
एटा में अवागढ़ कस्बा निवासी युवक का मोहल्ले की ही लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गत बुधवार को दोनों अपनी अलग दुनिया बसाने के लिए अवागढ़ से कहीं दूर चले गए। उन्हें काफी तलाश किया गया। पुलिस को भी अवगत कराया।
अचानक प्रेमी युगल सोमवार को अवागढ़ के सांई मंदिर पहुंच गए। दोनों के परिवारीजन भी आ गए। विरोध जताने लगे।
मगर काफी मान मनौव्वल के बाद दोनों पक्ष निकाह के लिए राजी हो गए और काजी साहब को बुलाकर मंदिर में ही उनका निकाह कराया गया।