फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   new guideline will be issued for lohia gramin awas scheme

इस आय वर्ग के लोग पाएंगे लोहिया ग्रामीण आवास

Thu, 31 Jan 2013 02:57 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Thu, 31 Jan 2013 02:57 PM IST
विज्ञापन
new guideline will be issued for lohia gramin awas scheme

यूपी में कम आय वर्ग के लोगों को आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से घोषित लोहिया ग्रामीणआवास योजना के लिए गाइडलाइन तय कर अनुमोदन के लिए भेज दी गई है। चालू वित्तीय वर्ष में इसके लिए 520 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया है कि आवास के लिए सामान्य पात्रता 36 हजार रुपये की वार्षिक आय सीमा तय की गई है। लेकिन इसके साथ में कई अन्य शर्तें भी होंगी। आवास के लेआउट, प्रति आवास खर्च और पात्रता से जुड़ी अन्य शर्तें भी तय कर अनुमोदन के लिए भेज दी गई हैं।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास राजीव कुमार ने बताया कि गाइडलाइन अनुमोदन की प्रक्रिया में है। गाइडलाइन का अनुमोदन मिलते ही आवास आवंटन से जुड़ी प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने केंद्र की इंदिरा आवास योजना की तरह प्रदेश के लोगों के लिए लोहिया ग्रामीण आवास योजना की घोषणा की थी। आम बजट में इसके लिए 395 करोड़ और अनुपूरक बजट में 125 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई थी। वित्तीय वर्ष खत्म होने में अब जबकि केवल दो महीने बचे हैं, शासन ने इन आवासों के आवंटन के लिए पात्रता और निर्माण से जुड़ी गाइडलाइन को अंतिम रूप दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed