{"_id":"d7c7a560-b42b-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"new-facility-on-traval-in-up-roadways-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बस में भी एसएमएस दिखाकर कर सकेंगे यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बस में भी एसएमएस दिखाकर कर सकेंगे यात्रा
कौशांबी/दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sat, 04 May 2013 01:28 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की बसों में रिजर्वेशन का टिकट दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रेलवे की तर्ज पर यूपीएसआरटीसी द्वारा भेजे गए रिजर्वेशन के एसएमएस को दिखाकर यात्रा की जा सकेगी।
विज्ञापन
योजना 15 मई लागू होने की उम्मीद है। इसके बाद गाजियाबाद रीजन से यात्री इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।
तकनीक का इस्तेमाल कर रहे परिवहन निगम में वाल्वो, शताब्दी, एसी बसों में रिजर्वेशन के दौरान मोबाइल पर एसएमएस भेजा जाएगा।
आरएम पीके बोस ने बताया कि यात्री ट्रेन की तरह अब बस में भी मोबाइल पर आए एसएमएस को दिखाकर यात्रा कर सकेंगे।
यात्रा के दौरान यात्रियों को पहचान पत्र दिखाना होगा। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए निगम ने पेपरलेस पॉलिसी की डगर थामी है।
इसका सबसे पहले प्रयोग टिकटों में किया जा रहा है। प्रथम चरण में रिजर्वेशन सीटों पर इस सुविधा को लागू किया जाएगा।