फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Yusufpur in Kabaddi women's category, Karhera tops in men's category

कबड्डी महिला वर्ग में यूसुफपुर, पुरुष वर्ग में करहेड़ा अव्वल

Wed, 02 Feb 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Yusufpur in Kabaddi women's category, Karhera tops in men's category
मोरना के गांव मजलिसपुर तौफीर में विजेता खिलाडियों को पुरस्कृत करते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कबड्डी महिला वर्ग में यूसुफपुर, पुरुष वर्ग में करहेड़ा अव्वल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। गांव मजलिसपुर तौफिर में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन दौड़, कबड्डी एवं गोला फेंक में विभिन्न गांवों से आए युवाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कबड्डी महिला वर्ग में यूसुफपुर, पुरुष वर्ग में करहेड़ा की टीम अव्वल रही।
विभिन्न गांवों से आई महिला एवं पुरुष यूथ क्लबों की टीमों ने कबड्डी, दौड़ व गोला फेंक में प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल के आधार पर महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में ज्योति, शिखा, सलोनी, 400 मीटर में अंजलि, शिवानी, राधा तथा पुरुष वर्ग में 100 मीटर में चंकित, साबिर हुसैन, सचिन, 400 मीटर में कार्तिक, मोनू, तरुण तथा 1500 मीटर में प्रिंस, नितिन, ललित क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में खुशबू अथाई प्रथम, छाया भुवापुर द्वितीय व फरमाना यूसुफपुर तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में महिला वर्ग में यूसुफपुर की टीम ने भुवापुर की टीम को हराया। पुरुष वर्ग की कबड्डी के फाइनल मैच में करहेड़ा की टीम ने ककराला की टीम को हराया। विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। रेफरी के रूप में कैप्टन सिंह, कोच जितेंद्र योगी व कोच विपुल कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई। यूथ क्लब के अध्यक्ष अंकित कुमार, विक्रांत चौहान, पूनम, रवि कुमार, गुलफशां, खातून, राधा, फरमान, मोहम्मद सकलैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed