फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth who became civil judges honored

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर/छपार - सिविल जज चयनित होने पर किया सम्मानित

Mon, 18 Sep 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 18 Sep 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Youth who became civil judges honored
- पचेंडा कलां स्थित युधिष्ठिर कुश्ती स्टेडियम में आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर/छपार। पीसीएस जे में चयनित होने पर न्यायिक अधिकारियों को सम्मानित किया गया। गांव दतियाना और शहीद बचन सिंह व स्वर्गीय अरुण पहलवान अखाड़ा समिति की ओर से पचेंडा कलां स्थित युधिष्ठिर कुश्ती स्टेडियम में सभी का स्वागत व सम्मान किया गया।

पचेंडा कलां में युधिष्ठिर कुश्ती स्टेडियम पर गांव दतियाना की बेटी गरिमा आर्य, कसेरवा कलां की सलोनी, बिजनौर की प्रियंका चौधरी, बरवाला का मोहित बालियान और देवबंद की गुलफ्शा का चयन पीसीएस में होने पर सम्मानित किया गया। पुरकाजी के विधायक अनिल कुमार, संयुक्त खेल मोर्चा के संरक्षक विनोद पहलवान, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, योगी प्रियव्रत अनिमेश ने सभी न्यायिक अधिकारियों का स्वागत व सम्मान किया। इस मौके पर चौधरी अर्जुन पहलवान, नकुल चौधरी, वेदप्रकाश, मांगेराम खलीफा मौजूद रहे।
विज्ञापन


गांव दतियाना में भी गरिमा आर्य खोखर को जज बनने पर जोरदार स्वागत किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान के न्यायाधीश डूडा सिंह ने कहा कि बच्चों को शिक्षा व संस्कार दें। बच्चों को गरिमा से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि दतियाना निवासी व दिल्ली पुलिस में दरोगा सत्यव्रत सिंह खोखर की बेटी गरिमा आर्य खोखर ने पीसीएस जे की परीक्षा में 138वी रेंक हासिल की है। जज बनकर गरिमा ने खोखर समाज का ही नहीं, पूरे जनपद का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू नेता गौरव टिकैत ने भी शुभकामनाएं देते हुए किसान भवन की फोटो भेंट की। खोखर समाज के चौधरी सुभाष सिंह खोखर ने भी गरिमा को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर योगेंद्र सिंह प्रमुख, धर्मेन्द्र सिंह, संजीव खोखर, प्रमोद कुमार, पराग खोखर, सोकेंद्र सिंह, जसबीर तेवतिया, बबलू, धर्मबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed