{"_id":"5fb40c1b8ebc3e1a22572716","slug":"youth-struggling-with-unemployment-due-to-wrong-policies-of-bjp-saini-devband-news-mrt5112364110","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की गलत नीतियों के चलते बेरोजगारी से जूझ रहे युवा: सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की गलत नीतियों के चलते बेरोजगारी से जूझ रहे युवा: सैनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की गलत नीतियों के चलते बेरोजगारी से जूझ रहे युवा: सैनी
देवबंद। सैनी सराय में आयोजित समाजवादी पार्टी की बैठक में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामकिशन सैनी ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण बेरोजगार युवाओं को सड़कों पर ला खड़ा किया है।
आरोप लगाया कि भाजपा ने सबसे अधिक नुकसान पढ़े लिखे नौजवानों का किया है। देवबंद विधानसभा अध्यक्ष डा. संदीप सैनी ने कहा कि भाजपा केवल झूठ बोलकर राजनीति करती है जबकि युवाओं को सरकारी नौकरी से वंचित किया है। स्नातक चुनाव में पढे़ लिखे बेरोजगार युवा भाजपा को इसका जवाब देंगे। बैठक में सपा के मेरठ मंडल के एमएलसी स्नातक प्रत्याशी शमशाद मलिक के लिए प्रचार शुरू करने का निर्णय भी लिया गया। इसमें मांगाराम सैनी, मिंटू सैनी, मोहित, रवि गुर्जर, विकास सैनी, अनिल सैनी, सचिन सैन, पुनीत, शमशाद आदि मौजूद रहे।