फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth should move towards goals with positive thinking: DM

मुजफ्फरनगर - सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ें युवा : डीएम

Wed, 06 Dec 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 06 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Youth should move towards goals with positive thinking: DM
शहर के दीप चन्द्र ग्रेन चैबंर इंटर कालेज में स्काउट -गाइड रैली में मीनार बनाती गाइड ।संवाद
- दीपचंद ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज में सर्वोत्तम कैडेट और जिला स्काउट रैली
विज्ञापन

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। दीपचंद ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज में सर्वोत्तम कैडेट और जिला स्काउट रैली में छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व निर्माण पर जोर दिया गया। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि दृढ़ संकल्प कर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। युवा देश का भविष्य हैं। अपने व्यक्तित्व निर्माण के साथ सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।
उन्होंने कहा कि स्काउट और गाइड जैसे कार्यक्रम छात्रों के व्यक्तित्व विकास और स्किल डेवलपमेंट के लिए आवश्यक हैं। विशेष कर आपदा और मेले के समय स्काउटर्स ने अपनी उपयोगिता बेहतर ढंग से साबित की है। विद्यार्थी के जीवन में यदि सेवा भाव के संस्कार आ जाएं तो एक बेहतर समाज का निर्माण होता है। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि नियमित शिक्षण के साथ समाज सेवा और आपदा के समय सहायता करने के लिए स्काउटिंग प्रशिक्षण विद्यार्थी जीवन के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन

रैली स्थल पर यातायात पुलिस विभाग प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने यातायात संबंधी नियमों की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों और आवश्यकता पड़ने पर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। प्रधानाचार्य व रैली संयोजक विजय कुमार शर्मा ने बताया कि सर्वोत्तम कैडेट रैली में चयनित स्काउट और गाइड प्रांतीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे। उधर, कैंप में कैडेटों को विभिन्न गतिविधियां सिखाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप रैली का समापन करेंगी। रैली का संचालन जिला संगठन आयुक्त भारत भूषण अरोरा ने किया। इस मौके पर जिला मुख्य आयुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला, डॉ. राजेश कुमारी, संतोष कुमार वर्मा, मीरा शर्मा, लक्ष्मी अरोरा, प्रभा दहिया, महेश कुमार, विनोद संगल, सुनील कुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed