फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth should illuminate the name of the society by getting higher education: Om Prakash

उच्च शिक्षा हासिल कर समाज का नाम रोशन करें युवा : ओमप्रकाश

Mon, 17 Jan 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Youth should illuminate the name of the society by getting higher education: Om Prakash
चंदेना कोली में ब्राह्मण महासभा की ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपते जिल? - फोटो : DEVBAND
उच्च शिक्षा हासिल कर समाज का नाम रोशन करें युवा : ओमप्रकाश
विज्ञापन

देवबंद/तलहेड़ी (सहारनपुर)। सरस्वती शिशु मंदिर चंदेना कोली में ब्राह्मण समाज की बैठक में ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने समाज के लोगों से संगठित होने का आह्वान किया।

ओमप्रकाश शर्मा ने युवाओं को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए जागरूक किया। कहा कि शिक्षा ही ऐसा हथियार है जिसके बल पर समाज में सब कुछ हासिल किया जा सकता है। उन्होंने समाज के लोगों से बेटे-बेटियों की पढ़ाई में अंतर नहीं रखने पर भी बल दिया। कहा कि बेटों की तरह बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाई जाए, ताकि वह अपने मां-बाप के साथ की समाज का नाम भी रोशन कर सके। बैठक में नागल ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें राकेश शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष, कमलेश शर्मा कोषाध्यक्ष, शुभम पंडित नैनसोब उपाध्यक्ष व तलहेड़ी बुजुर्ग के विनोद शर्मा को महामंत्री मनोनीत किया गया। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का भी पालन किया गया। अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्रमोद शर्मा व संचालन नित्यानंद शर्मा ने किया। इस मौके पर संदीप शर्मा, विभोर शर्मा, अमित शर्मा, पं. रामलाल शर्मा व रजत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed