फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth should follow the ideals of Chhatrapati Shivaji: Balvindra

छत्रपति शिवाजी के आदर्शों का अनुसरण करें युवा : बलविंद्र

Sun, 19 Feb 2023 06:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 06:48 PM IST
विज्ञापन
Youth should follow the ideals of Chhatrapati Shivaji: Balvindra
छत्रपति शिवाजी सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रमुख मार्गों पर निकाली पद यात्रा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। मराठा सेना के प्रदेश अध्यक्ष बलविंद्र सिंह ने कहा छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों का अनुकरण युवा स्वराज्य की नींव को मजबूत करें। तभी हिंदू राष्ट्र देश की परिकल्पना सार्थक होगी। जोश से लबरेज युवाओं ने पदयात्रा निकाली।
रविवार को महादेव मंदिर के निकट आयोजित कार्यक्रम में छत्रपति शिवाजी सेना के वक्ताओं ने शिवाजी महाराज की जयंती पर उनके अनेक संस्मरण सुनाकर युवाओं में जोश भरा। इसके बाद कस्बे में शिवाजी सेना के जिलाध्यक्ष जैकी राज सैनी के नेतृत्व में प्रमुख मार्गों पर पद यात्रा निकाली गई। महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर पथ यात्रा ठाकुरद्वारा मंदिर, बाजार खुर्द, महाब्रह्मणान, बाजार कलां, राजीव मार्किट आदि से होते हुए आर्य समाज मंदिर में संपन्न हुआ। सभी शिवाजी सैनिकों ने साथ मिलकर स्वराज्य संकल्प का निर्णय लिया।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग के अलावा नगरवासियों ने कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर पदयात्रा में शामिल युवाओं का स्वागत किया। शिवाजी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चित आर्य, आकाश आर्य, गौरव आर्य, विपिन आर्य, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अर्चित कुमार, अशोक शर्मा, अमन राय, सचिन सिमार, विवेक खेवड़िया, अंकित आर्य, गौरव रावत, सुलभ राय, टीटू चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed