फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth raped a four-year-old girl

मुजफ्फरनगर: युवक ने किया चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म

Fri, 10 Feb 2023 05:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 05:43 PM IST
विज्ञापन
Youth raped a four-year-old girl
पीड़िता के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

एसपी और सीओ ने भी गांव पहुंच कर मामले की जानकारी ली
संवाद न्यूज एजेंसी
भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर युवक अंकुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया है। एसपी और सीओ ने भी मामले की जानकारी ली।
थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची बृहस्पतिवार की शाम अपनी मां के साथ घेर में बैठकर पढ़ रही थी। तभी पड़ोसी अंकुर उनके घेर में पहुंचा। आरोप है कि बच्ची को बहला-फुसलाकर पास में ही गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने पर उसकी मां खेत की ओर दौड़ी। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। लहूलुहान बेटी को लेकर उसकी मां घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बेटी को लेकर माता-पिता थाने पहुंचे और अंकुर के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अक्षय शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित मासूम का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया हैं। आरोपी की तलाश की जा रही हैं। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी फुगाना देवव्रत वाजपेई घटनास्थल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिले। अधिकारियों ने पीडि़त परिवार को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed