फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth of Almaspur Muzaffarnagar murdered in Himachal Pradesh

अलमासपुर के युवक की हिमाचल प्रदेश में हत्या

Fri, 05 Feb 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Youth of Almaspur Muzaffarnagar murdered in Himachal Pradesh
मुजफ्फरनगर। शहर से सटे गांव अलमासपुर निवासी युवक की हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में हत्या कर दी गई। युवक परिजनों को गाजियाबाद जाने की बात कहकर दूसरे वर्ग की प्रेमिका से मिलने हमीरपुर जा पहुंचा था, जहां उसी रात हत्या कर उसकी लाश को खाई में फेंक दिया गया। पुलिस शव बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अलमासपुर निवासी रामराज यादव (36) नर्सरी का काम करता था। 27 जनवरी की दोपहर वह परिजनों को किसी काम से गाजियाबाद जाने की बात कहकर घर से निकला था, जिसके बाद से ही उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। भाई श्यामलाल ने 28 जनवरी को नई मंडी थाने में रामराज की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। जांच के दौरान रामराज यादव की मोबाइल पर अंतिम बार हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में फरहा उर्फ तमन्ना के मोबाइल पर होना पाया गया।
विज्ञापन

नई मंडी थाना पुलिस हमीरपुर पहुंची, लेकिन उक्त महिला वहां से फरार हो गई। इस पर सर्विलांस के जरिए नई मंडी थाना पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के जनपद ऊना में पुलिस की मदद से फरहा उर्फ तमन्ना को बिजनौर जनपद के थाना चांदपुर के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी आदिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों को नई मंडी थाने लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने अनैतिक संबंधों के चलते रामराज की 28 जनवरी की रात में ही हथौड़े से पीटकर हत्या करने के बाद शव को खाई में फेंक देने की जानकारी दी। इस पर नई मंडी थाना पुलिस दोनों आरोपियों को साथ लेकर रामराज यादव के शव की तलाश में हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमिका के बुलावे पर हमीरपुर पहुंचा था रामराज
मुजफ्फरनगर। अलमासपुर निवासी रामराज यादव की करीब छह माह पूर्व मिस कॉल के जरिए महिला से बातचीत हुई थी। इसके बाद दोनों में संबंध बन गए थे। प्रेमिका के बुलावे पर ही रामराज हिमाचल के हमीरपुर पहुंचा था, जहां उसकी हत्या कर दी गई है।
बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के खिजपुर निवासी फरहा उर्फ तमन्ना अपने शौहर दिलशाद व पांच साल की बेटी के साथ दिल्ली के ओखला में रहती थी। करीब एक साल पूर्व फरहा के संबंध बिजनौर जनपद के चांदपुर के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी आदिल से हो गए। वह पति-बेटी को छोड़ आदिल के साथ हिमाचल के जिला हमीरपुर में रहने लगी। वहां, फरहा की करीब छह माह पूर्व मिस कॉल के जरिए गांव अलमासपुर निवासी रामराज यादव से बातचीत हुई। इसके बाद दोनों में अक्सर बातें होने लगीं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से मुलाकात करने लगे। इसी दौरान उनके संबंध बन गए।

27 जनवरी को रामराज प्रेमिका के बुलावे पर गाजियाबाद जाने के लिए कहकर घर से निकला था और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जा पहुंचा। उसी रात करीब नौ बजे परिजनों की रामराज से मोबाइल पर बातचीत हुई। जिसमें उसने खुद को गाजियाबाद में बताया। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए जांच की तो रामराज यादव की उसकी फराहा द्वारा ही आदिल के साथ मिलकर हत्या कर दिए जाने का खुलासा हुआ। सीओ मंडी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि रामराज यादव की लाश व हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए टीम हिमाचल प्रदेश भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed