फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth need to adopt modern technology: Jayant Singh

युवाओं का आधुनिक तकनीकी को बढ़ाने की जरूरत : जयंत सिंह

Sun, 22 Sep 2024 02:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 22 Sep 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Youth need to adopt modern technology: Jayant Singh
चरथावल। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कौशल विकास मंत्री जयंत सिंह ने कहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर विश्वस्तरीय प्रतिभा चमकानी है। युवाओं को शर्म और झिझक छोड़कर नई तकनीक से जुड़ना होगा। यूरोपीय देशों में भारत के कामगारों की जरूरत है।
विज्ञापन

बधाई कलां में नवनिर्मित आईटीआई के लोकार्पण समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा आधुनिक संस्था युवाओं का कौशल और जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। युवाओं को काफी प्रयास के बावजूद सरकारी नौकरियां नहीं मिल पाती है। गांव के पुश्तैनी कामों को विश्व पटल पर तैयार करने की योजना है। उद्यम की तरह गांव के परंपरागत काम करने वाले हर गांव में कामगार कर रहे है। शामली और मुजफ्फरनगर के हुनरमंद व्यक्ति को विदेशी कंपनियों से मुकाबला करने को दक्ष होना पड़ेगा।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह कहते थे सबको खेती मत कराओ। अर्थव्यवस्था बदलेगी तो खेती नौकरियां नहीं दे सकती। भारत का जर्मनी, सिंगापुर आदि कई देशों से करार है। यूरोपीय देशों में सिर्फ भारतीय कामगारों की मांग है। उन्हें भारत की तकनीकी पर विश्वास है। हम सब लोग नौजवानों को आधुनिक संस्थाओं से जोड़ने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशभर में नौ लाख युवाओं के पंजीकरण हो चुके हैं। लेकिन मुजफ्फरनगर में 91 और शामली में सिर्फ 9 का पंजीकरण हुआ है। केंद्र सरकार ने भगवान विश्वकर्मा की प्रेरणा गांवों के पुश्तैनी कार्यों को विकसित करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed