{"_id":"61a91661c1ef391dc860f92f","slug":"youth-must-contribute-in-the-progress-of-the-nation-sunita-muzaffarnagar-news-mrt567328994","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र की उन्नति में योगदान जरूर करें युवा : सुनीता शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र की उन्नति में योगदान जरूर करें युवा : सुनीता शर्मा
विज्ञापन
डीएवी कालेज में स्काऊट गाइड शिविर में मौजूद छात्राएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
राष्ट्र की उन्नति में योगदान जरूर करें युवा : सुनीता
मुजफ्फरनगर। डीएवी डिग्री कॉलेज के शिक्षा विभाग में चल रहे बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर में ध्वज शिष्टाचार सिखाया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता शर्मा ने कहा कि युवा समाज हित के लिए कार्य करते रहें।
प्रशिक्षण शिविर के प्रथम भाग में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ललित कुमार और विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता शर्मा ने शिविरार्थियों को प्रेरित किया। समाज और राष्ट्र के लिए योगदान देने के लिए प्रेरित किया। जिला संगठन कमिश्नर स्काउट भारत भूषण अरोरा ने ध्वज शिष्टाचार की भौतिक एवं प्रयोगात्मक जानकारी गाइडस को दी। दूसरे सत्र में रोवर लीडर अजय पाल वर्मा ने मैप रीडिंग में नक्शे का इतिहास, परंपरागत चिन्ह, नक्शा बनाना, पढ़ना और दिशाओं का ज्ञान दिया।
तीसरे सत्र में गांठें बांधना आदि का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया गया। शिविरार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की पट्टियां एवं स्ट्रेचर बनाने की जानकारी दी। मौके पर डॉ. संगीता श्रीवास्तव, डॉ. सविता कुमारी, डॉ. सुरेंद्र पाल, डॉ. प्रीति अग्रवाल, डॉ. अमित मलिक, डॉ. सचिन मलिक का सहयोग रहा। मौके पर मुकेश यादव, अनिल सिंह, दल नायक आकाश व दल नायिका रजनी मौजूद रहे।