मुजफ्फरनगर : युवक की बेल्ट निकालकर पहले की मारपीट फिर घोंटा गला, हत्या के बाद जंगल में फेंका शव
- युवक के ही बेल्ट से पिटाई करने के बाद उसकी फांसी लगाकर वारदात को दिया अंजाम
- सोमवार रात शादी में शामिल होने जोगियाखेड़ा जाने के बाद हो गया था लापता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थानाक्षेत्र में दो दिन पूर्व शादी समारोह में शामिल होने के बाद गांव जोगियाखेड़ा गए युवक की लाश गांव के जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की उसी की बेल्ट से पिटाई करने के बाद गले में फंदा लगाकर हत्या की गई थी। युवक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव जौला निवासी शादाब (19) सोमवार रात करीब नौ बजे घर से पास के गांव जोगियाखेड़ा में परिचित के यहां आयोजित शादी-समारोह में शामिल होने गया था। रात भर के बाद मंगलवार को भी दिन भर वह घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आता रहा। इस पर परिजनों ने गढ़ी सखावतपुर पुलिस चौकी पर शादाब की गुमशुदगी की सूचना दी थी।
बुधवार सुबह जौला निवासी रिजवान के खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला, जिसकी पहचान लापता शादाब के रूप में हुई। लापता युवक की हत्या की सूचना पर सीओ विनय गौतम और इंस्पेक्टर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव के शरीर पर मारपीट के निशान थे और गले में उसी की पेंट की बेल्ट से फंदा लगा हुआ था।
प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका के चलते पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस इसे अवैध संबंधों से जुड़ी घटना मानकर जांच कर रही है। मामले में शादाब के भाई फैसल ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
इन्होंने कहा
सीओ विनय गौतम ने बताया कि युवक सोमवार रात से लापता था, जिसकी लाश गांव के ही जंगल में मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।