फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth killed by train in Khatauli

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Tue, 15 Oct 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Youth killed by train in Khatauli
ट्रेन। - फोटो : ??????
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
विज्ञापन

खतौली। भंगेला से टिटौड़ा जाने वाले मार्ग पर रविवार की देर रात को रेलवे लाइन पर युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवक के ट्रेन से कटने का पता सोमवार की सुबह पता चला। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह गांव टिटौड़ा निवासी शुभम (24) पुत्र मैन सिंह का कटा हुआ शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने शव की शनाख्त की और पुलिस को सूचना देकर परिजनों को भी इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस का मानना है कि शुभम रविवार की देर रात को रेलवे लाइन पार कर रहा होगा। इसी दौरान ट्रेन के आ जाने से वह उसके नीचे आने से कट गया। परिजनों ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed