फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth killed by jumping in front of Jan Shatabdi train

जनशताब्दी ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान

Sun, 06 Sep 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Youth killed by jumping in front of Jan Shatabdi train
जन शताब्दी ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। रेलवे स्टेशन पर रविवार की देर शाम एक युवक ने जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पीएम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

नगर की इंदिरा विहार कॉलोनी निवासी अंकुर उर्फ मोनू शर्मा ने रविवार की देर शाम रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर दिल्ली से आ रही जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से बीमार था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि अंकुर पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। कोतवाल अशोक कुमार सोलंकी ने बताया कि युवक के ट्रेन के आगे कूदकर जान देने के संबंध में जानकारी मिलते ही पुलिस को मौके पर भेजा गया। युवक ने किन कारणों के चलते आत्महत्या की है उसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed