फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth injured in assault, report filed

मारपीट में घायल युवक की मौत, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 11 Sep 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in assault, report filed
मुजफ्फरनगर/रोहाना। छह सितंबर की रात गांव कछौली में बहन के घर आए युवक की मारपीट में घायल होने के बाद बृहस्पतिवार देर रात मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कायमपुर निवासी जयप्रकाश ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी कमलेश की शादी गांव कछौली निवासी प्रमोद से हुई थी। गत छह सितंबर को बेटा प्रीतम (32) गांव के ही नीरज व प्रमोद के साथ बहन कमलेश से मिलने गांव कछौली गया था। वहां प्रमोद का पड़ोसी रामकुमार अपने बेटे आशीष उर्फ आशु के साथ पहुंचा और बदसलूकी करने लगा। वहां मौजूद प्रीतम ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की, जिसमें प्रीतम गंभीर रूप से घायल हो गया। जयप्रकाश के अनुसार प्रीतम का निजी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था, लेकिन बृहस्पतिवार देर रात उसे नाजुक हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मंसूरपुर के पास रास्ते में प्रीतम ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया, जिस पर परिजन उसके शव को जिला अस्पताल ले गए। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है। एसएसआई मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रामकुमार व उसके बेटे आशीष उर्फ आशु के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed